BREAKING NEWS
BIG NEWS : होसबाले बोले- हमें राम मंदिर बनाकर.. <<     KHABAR : दिवाली पर फूलों से महकेगा रायसेन का बाजार,.. <<     KHABAR : निर्मला सप्रे दलबदल केस, विधानसभा.. <<     KHABAR : भजनों की गूंज और हनुमान भक्ति में डूबे.. <<     KHABAR : देवास पुलिस की कार्रवाई, थाना प्रभारी.. <<     BIG NEWS : सीएमओ की सख्ती से नगर पालिका के सफाई अमले.. <<     KHABAR : खेत तालाबों से जल संरक्षण और समृद्धि की ओर.. <<     BIG UPDATE: लंबे इंतजार के बाद नीमच लौटे उमराह.. <<     BIG VIDEO UPDATE: बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़!.. <<     VIDEO: देवास के खातेगांव में टीआई की मौत से गरमाई.. <<     BIG VIDEO NEWS: MP युवा कांग्रेस में बड़ा भूचाल, नीमच.. <<     KHABAR : उमराह से नीमच लौटे जायरीनों का फूल-मालाओं.. <<     REPORT : नीमच में दीपावली के पटाखा बाजार की.. <<     KHABAR : वेतन, स्थायी नौकरी की मांग, प्रदेश के.. <<     BIG NEWS : दीपावली की खरीदारी के लिए मंदसौर के.. <<     टीआई हत्याकांड पर दतिया में कांग्रेस का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 24, 2023, 8:13 pm
REPORT : कलेक्‍टर ने ली जिला अधिकारियों की बैठक, अधिकारियों को दिए निर्माण श्रमिकों और सम्‍बल योजना के पंजीयन का सत्‍यापन कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मप्र शासन भवन एवं संनिर्माण श्रमिकों के पंजीयन एवं सम्‍बल योजना के तहत आवेदकों के पंजीयन का सत्‍यापन कार्य पूर्ण करवायें। शेष रहे पात्र हितग्राहियों के इन योजनाओं में ऑनलाईन आवेदन करवाये। यह निर्देश कलेक्‍टर मयंक अग्रवाल ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए दिए। बैठक में एडीएम नेहा मीना, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर ने श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए, कि वे श्रमयोगी मानधन योजना के तहत जिले के बडे उद्योगों में शिविर लगाकर, श्रमिकों का पंजीयन करवाये। मिजल्‍स रूबेला टीकाकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा में कलेक्‍टर ने निर्देश दिए, कि शेष रहे बच्‍चों के बारे में डिटेल जानकारी संकलित कर, प्रस्‍तुत करें। उन्‍होंने उद्यानिकी अधिकारी को निर्देश दिए कि पीएमएफएमई योजना के तहत स्‍वीकृत सभी प्रकरणों में हितग्राहियों को ऋण वितरण सुनिश्चित करवाये और निर्धारित लक्ष्‍य 60 के अनुरूप प्रकरण तैयार कर बैंको को स्‍वीकृति के लिए प्रस्‍तुत करें।

बैठक में कलेक्‍टर ने मुख्‍यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना, स्‍वामित्‍व योजना, धारणाधिकार योजना की तहसीलवार प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश भी दिए। कलेक्‍टर ने सभी सीएमओ को निर्देश दिए कि शासन निर्देशानुसार 31 दिसम्‍बर 2016 के पहले की कालोनियों के नियमितीकरण की कार्यवाही शीघ्र करें और प्रस्‍ताव प्रस्‍तुत करें। कलेक्‍टर ने समाधान ऑनलाईन में दर्ज शिकायतों को भी सर्वोच्‍च प्राथमिकता से निराकृत करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE