BREAKING NEWS
BIG NEWS : होसबाले बोले- हमें राम मंदिर बनाकर.. <<     KHABAR : दिवाली पर फूलों से महकेगा रायसेन का बाजार,.. <<     KHABAR : निर्मला सप्रे दलबदल केस, विधानसभा.. <<     KHABAR : भजनों की गूंज और हनुमान भक्ति में डूबे.. <<     KHABAR : देवास पुलिस की कार्रवाई, थाना प्रभारी.. <<     BIG NEWS : सीएमओ की सख्ती से नगर पालिका के सफाई अमले.. <<     KHABAR : खेत तालाबों से जल संरक्षण और समृद्धि की ओर.. <<     BIG UPDATE: लंबे इंतजार के बाद नीमच लौटे उमराह.. <<     BIG VIDEO UPDATE: बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़!.. <<     VIDEO: देवास के खातेगांव में टीआई की मौत से गरमाई.. <<     BIG VIDEO NEWS: MP युवा कांग्रेस में बड़ा भूचाल, नीमच.. <<     KHABAR : उमराह से नीमच लौटे जायरीनों का फूल-मालाओं.. <<     REPORT : नीमच में दीपावली के पटाखा बाजार की.. <<     KHABAR : वेतन, स्थायी नौकरी की मांग, प्रदेश के.. <<     BIG NEWS : दीपावली की खरीदारी के लिए मंदसौर के.. <<     टीआई हत्याकांड पर दतिया में कांग्रेस का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 24, 2023, 8:26 pm
KHABAR : जिले में कल मनाया जाएगा राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस, ‘’वोट जैसा कुछ नहीं, वोट डालेगें हम’’ थीम पर आधारित कार्यक्रमों का होगा आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज 25 जनवरी 2023, को मतदाताओं को जागरूक करने एंव प्रजातंत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिलास्‍तर व मतदान केन्‍द्र स्‍तर पर 13 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस दोपहर 12.30 से 1.30 बजे तक मनाया जावेगा। मतदाता दिवस की थीम ‘वोट जैसा कुछ नही, वोट डालेगें हम’’ रहेगी। इस थीम को केन्‍द्र में रखकर टीव्‍ही, रेडियों, सोशल मीडिया पर वेबीनार, सेमीनार, विचार, गोष्ठियां आदि का आयोजन किया जावेगा। साथ ही विभिन्‍न शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के माध्‍यम से थीम का प्रचार किया जावेगा। जिलास्‍तरीय मतदाता दिवस कार्यक्रम जिला पंचायत कार्यालय में मनाया जावेगा। जिसमें उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों को दोपहर 12.30 बजे मतदाता दिवस की सामुहिक शपथ दिलाई जावेगी।   

राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस के दिन क्विज, रैली, मैराथन दौड, मानव श्रंखला का आयोजन, पेंटिक, पोस्टर, रंगोली, कार्टून, पंतग,ग्रिटिंगकार्ड, केलीग्राफी, बीएलओं कौन,हिन्‍दी अंग्रेजी शपथ राईटिंग,स्‍पोट्स प्रतियोगिताएं विभिन्‍न सार्वजनिक स्‍थानों, मॉल, आदि के नुक्‍कड नाटक, युवाओं के लिए कार्यक्रम, लक्‍की ड्रा एवं अन्‍य संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन एवं ग्रामीण स्‍थानों पर हाट बाजारों में प्रचार-प्रसार डोन्‍डी पिटवाकर करवाया जावेगा।

महाविद्यालयीन स्‍तर पर ईएलसी क्‍ल्‍ब के माध्‍यम से वेबीनार आयोजित कर राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस की थीम‘’ वोट जैसा कुछ नही, वोट डालेगें हम’’पर विचार गोष्ठियां प्रस्‍तुत करना तथा ईएलसी क्‍लब से संबंधित गतिविधियां करवाकर, राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस के दिन किये जाने वाले प्रचार-प्रसार एवं मतदाता दिवस आयोजित कर, उसके फोटो ग्राफ्स भेजेगें। साथ ही ईएलसी क्‍लब का एक व्‍हाट्स एप ग्रुप क्रिएट कर, भारत निर्वाचन आयोग को ग्रुप में जोडते हए, फोटोग्राफ्स उस पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE