शाजापुर। 27 से 31 जनवरी 2023 तक अहमदाबाद में आयोजित होने वाली 30 वीं राष्ट्रीय नेशनल चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में शाजापुर जिले के निजी विद्यालय इटर्नल स्कूल ऑफ स्टडीज की छात्रा कु रवीना त्रिपाठी का चयन हुआ है। प्रतियोगिता में भारत समेत आसियान देशों के बच्चे भी अपना शौध प्रस्तुत करेंगे।
बाल वैज्ञानिक रवीना त्रिपाठी ने अपने सहपाठी शिवम सिंह के साथ शिक्षक चेतन मलदावदिया के मार्गदर्शन में स्थानीय क्षेत्र की मृदा के गुणों पर शौध किया तथा मिट्टी की कम उर्वरकता से होने वाले नुकसान तथा किस प्रकार मिट्टी की उर्वरकता बढ़ाई जा सकती, इस विषय पर अपना शौध तैयार कर राज्य स्तर पर प्रस्तुत किया था। राज्य स्तर पर चयनित होने के बाद उसका चयन अहमदाबाद में होने वाली 30 वीं राष्ट्र स्तरीय नेशनल चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में शौध प्रस्तुत करने के लिए हुआ है।
छात्रा द्वारा अपनी रिसर्च 27 से 31 जनवरी तक अहमदाबाद में होने वाली राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में प्रस्तुत की जाएगी। रवीना 25 जनवरी को अहमदाबाद के लिए रवाना होगी।
कलेक्टर दिनेश जैन द्वारा, जिला शिक्षा अधिकारी विवेक दुबे तथा एसडीएम नरेन्द्र नाथ पांडे की उपस्थिति में छात्रा को राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने के लिए शुभकामनाएं दी एवं प्रोत्साहित किया। इस मौके पर स्कूल प्राचार्या डॉक्टर सौदामिनी झाला एवं स्कूल प्रबंधन द्वारा भी छात्रा की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।