शाजापुर। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2023 के अवसर पर मुख्य समारोह में होने वाली परेड एवं अन्य कार्यक्रमों के लिए दिनांक 24 जनवरी को फाईनल रिहर्सल सम्पन्न हुई। फाईनल रिहर्सल में एडीओपी दीपा डोडवे ने परेड की सलामी ली। इस मौके पर कलेक्टर दिनेश जैन एवं पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर, सीईओ जिला पंचायत मंजूषा विक्रांत राय, अनुविभागीय अधिकारी नरेन्द्र नाथ पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर अजीत कुमार श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
कलेक्टर जैन ने अधिकारियों को बैठक व्यवस्था एवं पार्किंग स्थल व्यवस्थित रखने तथा समारोह स्थल पर चिकित्सकों का दल एम्बुलेंस के साथ उपस्थित रखने के निर्देश दिये। इस दौरान पुलिस बल एवं होमगार्ड के जवानो, एनसीसी, शोर्या दल के बच्चों आदि द्वारा परेड तथा विद्यालयीन छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।