सिंगोली। मध्यप्रदेश विद्युत विभाग के अंतर्गत कार्यरत बोर्ड, कम्पनी कैडर, संविदा एवं आउटसोर्स विद्युत अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल पर हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्युत कम्पनियों के विभिन्न संगठन 21 जनवरी 23 से
अपनी माँगों के सम्बंध में चलाए जा रहे आंदोलन को पूर्ण समर्थन और अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की सूचना देकर हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि यूनाइटेड फोरम फॉर पॉवर एम्प्लाइज एवं इंजीनियर मध्यप्रदेश की सभी उत्तरवर्ती कम्पनियों के प्रमुख संगठनों का एक पंजीकृत संयुक्त संगठन है जो कि विद्युत कम्पनियों के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याओं एवं जायज माँगों के सम्बंध में प्रशासन व प्रबन्धन को अवगत कराकर उनके सार्थक समाधान एवं निराकरण हेतु सदैव प्रयासरत रहता है।
मध्यप्रदेश विद्युत अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ, मध्यप्रदेश विद्युत मण्डल तकनीकी कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेश बिजली आउटसोर्स कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेश बाह्य स्त्रोत विद्युत कर्मचारी संगठन, विद्युत आउटसोर्स परिषद भोपाल एवं विंध्य आउटसोर्स कर्मचारी संगठन द्वारा 21 जनवरी 23 से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया गया है जिसका यूनाइटेड फोरम पूर्ण समर्थन करता है।
यूनाइटेड फोरम फॉर पावर एम्प्लाइज एवं इंजीनियर्स के बैनर तले विद्युत कर्मचारियों ने 24 जनवरी को हड़ताल पर जाने की सूचना देकर बताया कि इस दौरान किसी भी प्रकार की विद्युत अव्यवस्था होती है तो उसकी जवाबदारी मध्यप्रदेश शासन-प्रशासन की होगी।