शामगढ़। नई गठित नगर परिषद के सदस्यों एवं अध्यक्ष के द्वारा इस बार 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। मुख्य समारोह गांधी चौक बस स्टैंड शामगढ़ पर आयोजित किया जाएगा जो सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगा। सुबह 8 बजे गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद राष्ट्रगान एवं उसके पश्चात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का संदेश वाचन किया जाएगा।
नगर परिषद शामगढ़ द्वारा इस बार एक नई शुरुआत की गई है। इसके अनुसार गणतंत्र दिवस की संध्या को सभी स्कूलों का एक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण शाम को 6 बजे इसी मंच से किया जाएगा।
ध्वजारोहण नगर की प्रथम नागरिक एवं अध्यक्षा कविता नरेंद्र यादव द्वारा संपन्न होगा जोकि उपाध्यक्ष डाली गोपाल जोशी, सभापति सिद्धार्थ जोशी, कृष्णा नवीन फरकिया, दिलीप वधवा, सीता दीपक जांगड़े, सिंटू धामोनया, सीएमओ संजय श्रीवास्तव एवं पार्षदगण विनोद बाई गोपाल पटेल, माधुरी पवन पांडे, सुनयना सोनू जायसवाल, पंकज मुजावदिया, अनिल खन्ना, राधा गोपालदास नंदवानी, तौशीफ अंजुम आरिफ बेग एवं फारुख मेव की उपस्थिति में इस गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर नगर के मुख्य मार्ग पर विद्युत पोलों को आकर्षक तिरंगे सजाया गया है। जो नगर के नागरिकों को खूब भा रहा है। साथ ही शासकीय भवनों पर भी विद्युत सज्जा की जा रही है।