शामगढ। रेल संस्थान शामगढ़ के तत्वाधान में दिनांक 26 जनवरी 2023 से अंतरविभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होना है।
रेल संस्थान सचिव राजेन्द्र सिंह ने बताया कि इस क्रिकेट प्रतियोगिता में रोहलखुर्द से झालावाड़ रोड़ तक कि रेलवे की 12 टीमें भाग लेंगी। जिसका समापन 28 जनवरी को होगा एवं रेलवे कर्मचारियों के बच्चे जो पिछले वर्ष कक्षा दसवीं तथा कक्षा 12 वीं में सर्वाधिक अंक लाने वाले प्रथम दो बच्चों को (अंकसूची के आधार पर) रेल संस्थान के द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इसके साथ-साथ रेलवे कर्मचारी के बच्चों के लिए चित्रकला, मेहंदी, चम्मच रेस तथा अन्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।