खेजरपुर। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खेजरपुर में राजस्थान सरकार के आदेशानुसार वार्षिक उत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खेजरपुर मैं वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विकास अधिकारी संजय प्रतिहार पंचायत समिति सुनेल एवं विशिष्ट अतिथि सरपंच प्रतिनिधि भैरू सिंह गुर्जर ग्राम पंचायत फतेहगढ़, प्रधानाध्यापक विक्रम सिंह गुर्जर एसएमसी अध्यक्ष योगेश कुमार दांगी मंचासीन रहे। छोटे-छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विकास अधिकारी संजय प्रतिहार ने भामाशाह का सम्मान एवं विद्यालय में छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह दिए गए। वार्षिक उत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह में सामूहिक भोज का आयोजन भामाशाह बालचंद कारीगर की ओर से भोजन करवाया गया। वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में विकास अधिकारी संजय प्रतिहार ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक छात्र-छात्राएं निडर होकर शिक्षा ग्रहण करके गांव जिला एवं राज्य भारत का नाम रोशन करें ऐसे विचार रखकर संबोधित किया प्रधानाध्यापक विक्रम सिंह गुर्जर ने विद्यालय की कार्य योजना प्रस्तुत की। साथ ही अभिभावकों को विद्यालय मैं समय-समय पर देखभाल करनी चाहिए एवं सभी उपस्थित ग्रामीण व अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में द्वारका प्रसाद मीणा अध्यापक रमेश चंद मैहर अध्यापक पहलाद पुरी अशोक गुर्जर राधेश्याम सुथार कृष्ण मुरारी शर्मा अध्यापक ने अपने विचार रखे। इस दौरान ग्राम पंचायत फतेहगढ़ के वार्ड पंच रमेश चंद डांगी सत्यनारायण दांगी पूर्व जनपद बापू लाल डांगी पूर्व सरपंच श्रीराम दांगी राधेश्याम दांगी धनराज दांगी अशोक शर्मा भारतीय किसान संघ जिला प्रचार प्रमुख महेश मैहर ग्राम समिति अध्यक्ष राधेश्याम दांगी भवानी राम दांगी सहित अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व एसएमसी अध्यक्ष दुर्गा लाल दांगी व पहलाद पूरी अध्यापक ने किया।