चित्तौड़गढ़। प्रान्त कार्यवाहिका, राष्ट्र सेविका समिति एवं प्रबंध निदेशक, चित्तौड़गढ़ अरबन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड वंदना वंजीरानी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लिए किसी पवित्र ग्रंथ से कम नहीं है। हमे अपने धर्म के साथ संविधान के प्रति भी पूर्ण आस्था रखनी चाहिए। संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता के अधिकार देने के साथ ये भी बताता है कि एक नागरिक के रूप में हमारे क्या कर्तव्य एवं दायित्व है। महिलाओं को भी भारतीय संविधान में समानता के हक देने से उन्हें विकास के अवसर मिले है और वह इसी संविधान के कारण प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रपति तक के सर्वोच्च पद पर पहुंच पाई है। हमारे लिए गौरव की बात है कि वर्तमान में एक आदिवासी समुदाय की महिला हमारे देश के प्रथम नागरिक यानि राष्ट्रपति का दायित्व निर्वहन कर रही है। सभी नागरिकों से संविधान के अनुरूप आचरण करने एवं राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहने की की जाती है।