मंदसौर। कलेक्टर गौतम सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने संयुक्त रूप से पुलिस कंट्रोल रूम में विद्युत आपूर्ति के संबंध में एमपीईबी विभाग के साथ एक विशेष बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने एमपीईबी विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान अगर कोई कर्मचारी विद्युत आपूर्ति में व्यवधान उत्पन्न करता है, तो उसके विरुद्ध कठोर प्रतिबंधात्मक कार्यवाई की जाएगी। इसके साथ ही ऐसे व्यक्तियों पर एफआईआर भी दर्ज होगी। हड़ताल शांतिपूर्ण करने के अलावा अशांति उत्पन्न न करें।