BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 26, 2023, 8:26 am
NEWS : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन, 5 अधिकारी/कर्मचारी, 10 सुपरवाइजर तथा 40 बीएलओ सम्मानित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़ । 13 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस सम्मान समारोह बुधवार को शहीद मेजर नटवर सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर गीतेश मालवीय ने निर्वाचन संबंधित बेहतर कार्य करने वाले कुल 55 अधिकारियों, कर्मचारियों, सुपरवाइजर तथा बीएलओ को सम्मानित किया गया। साथ ही, पहली बार मतदान करने वाले नव मतदाताओं का भी अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ीसादड़ी एसडीएम बिंदु बाला राजावत, गंगरार तहसीलदार गजराज मीणा, चित्तौड़गढ़ नायब तहसीलदार अमृत लाल पुरोहित, अजय सिंह राठौड़, राधेश्याम रैगर के अलावा 10 सुपरवाइजर तथा 40 बूथ लेवल अधिकारियों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर गीतेश मालवीय ने सम्मानित निर्वाचन कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि लोकतंत्र में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। घर-घर जाकर मतदाता सूची में नाम जोड़ना, घटाना तथा उसमें संशोधन करने का कार्य बहुत सराहनीय है। उन्होंने बताया कि युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने के लिए अब साल में  चार तारीखें निर्धारित की गई है ताकि 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने वालों को पहले ही मतदाता सूची में जोड़ा जा सके। उन्होंने सभी से किसी प्रकार के प्रभाव या दबाव में आए बिना मतदान करने की अपील की।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर भू अवाप्ति शैलेश सुराणा ने कहा कि व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में होना लोकतंत्र की एक बुनियादी आवश्यकता है, जिसे तैयार करने में बीएलओ की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी पात्र व्यक्तियों को मतदाता सूची में अपना नाम जोड़ने की अपील की। इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ एसडीएम रामचंद्र खटीक ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में एडिशनल एसपी अर्जुन सिंह, चित्तौड़गढ़ तहसीलदार शिव सिंह शेखावत सहित निर्वाचन विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE