झाबुआ। पुलिस अधीक्षक अगम जैन अचानक बामनिया पहुंचे। उन्होंने नगर की सड़कों पर पैदल घुमकर ओचक निरिक्षण करते हुए बामनिया की जनता से सीधा सवांद किया।
जिला पत्रकार संघ झाबुआ के जिलाध्यक्ष राजेश सोनी ने बताया कि पूर्व से ही यहां चौकी पर पुलिस बल की कमी है और अभी निकली तबादला सूची में दो पुलिसकर्मियों को हटा दिया गया है पूर्व में यहां एएसएफ के चार जवान भी तैनाती पर रहते थे, किन्तु वर्तमान स्थिति में सीमित बल में से कमी की जा रही है पुलिस अधीक्षक ने जल्द ही बल बढाए जाने को लेकर आष्वस्त किया है। यातायात समस्या को जल्द ही हल करने का आश्वासन देते हुए उन्होंने लोगों से सीधे नवागत चौकी प्रभारी के कामकाज से संतुष्ट होने के बारे में पूछा। वहीं अवैध शराब बिक्री व सट्टे के बारे में भी लोगों से सीधे ही बात की उन्होंने लोगों से चर्चा के दौरान कहा कि कोई भी समस्या हो तो सीधे चौकी प्रभारी को बताएं अगर समस्या का समाधान ना निकले तो आप सीधे मुझे भी बता सकते हैं। इस दौरान चौकी प्रभारी अशोक बघेल आदि पुलिस बल व मीडियाकर्मी मौजूद थे।