कोटा। 74 वाँ गणतंत्र दिवस कोटा मण्डल में हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम दिनांक 26 जनवरी, 2023 (गुरुवार) को कोटा रेलवे स्टेडियम में आयोजित किया गया। जहाँ मण्डल रेल प्रबंधक मनीष तिवारी प्रातः 08 बजे राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर ध्वज की सलामी लेने के तत्पश्चात राष्ट्रगान, परेड का निरीक्षण, महाप्रबन्धक पश्चिम मध्य रेल के संदेश का वाचन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद परेड का विसर्जन किया गया। इसके अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक एवं अध्यक्षा महिला कल्याण संगठन द्वारा पुरस्कार एवं रेल्वे अस्पताल में भर्ती मरीजों को उपहार वितरण किया गया।