रामपुरा। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व का त्यौहार रामपुरा नगर में बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। प्रातः 8.30 पर नगर परिषद प्रांगण में पार्षद मीनाक्षी-दीपेश सारू द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
नगर के सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की रैली परिषद प्रांगण से प्रारंभ हुई जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई दशहरा मैदान पहुंची। जहां नगर परिषद अध्यक्षा सीमा-जितेंद्र जागीरदार द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज की सलामी ली गई। इसी के साथ शांति का संदेश देते हुए शांति का प्रतीक चिन्ह सफेद कबूतर को आसमान में उड़ाया गया तत्पश्चात मुख्यमंत्री का संदेश वाचन किया गया। इसके बाद नगर के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। इसमें सीनियर वर्ग में प्रथम सरस्वती शिशु मंदिर, द्वितीय अल्फा और तृतीय रामपुरा कान्वेंट पब्लिक स्कूल रहे। वहीं जूनियर वर्ग में प्रथम रामपुरा कान्वेंट, द्वितीय मैडम क्यूरी, तृतीय कन्या माध्यमिक विद्यालय रहा। विद्यार्थियों द्वारा कुल 11 सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। शेष विद्यालय को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। अंत में सभी विद्यालयों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी सहित सभी पार्षदगण, नगर के गणमान्य नागरिक गण एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद थे।