मनासा। 74 वां गणतंत्र दिवस आज देवरी खवासा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूली बच्चों का चल समारोह नगर के विभिन्न मार्गो से निकला। जगह जगह देश भक्ति के नारे लगाए जा रहे थे।
मुख्य समारोह उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित हुआ। जिसमे झंडा वंदन स्वराज भवन पर सरपंच शिवकन्या अंबाराराम गुर्जर ने ध्वजरोहण किया। माध्यमिक विद्यालय प्रधानाचार्य द्वारा साक्षी माध्यमिक विद्यालय में ध्वजारोहण किया गया। प्रभात फेरी बस स्टैंड व गांव के मुख्य मार्गों से निकली। कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव पटेल लाला गुर्जर के द्वारा की गई। सभी स्कूलों के बच्चों के द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई।
इस दौरान उपसरपंच, सचिव दिनेश जोशी और बड़ी संख्या में गांव से वरिष्ठ जन व महिलाए बच्चे मौजूद रहे।