पिपलिया मंडी। नगर परिषद पिपलिया मंडी द्वारा आज़ादी का 74 वां महोत्सव मनाते हुए गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी रमेश चंद्र कुमावत ने कार्यालय पर तिरंगा फहराया। वहीं नगर के गांधी चौराहे पर अध्यक्ष इंदिरा सुनील देवरिया ने तिरंगा फहराया । उसके उपरांत मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन अध्यक्ष द्वारा किया गया व आभार उपाध्यक्ष भारत सिंह सोनगरा ने माना।
उक्त कार्यक्रम में नगर के जनप्रतिनिधि, पार्षदगण गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम नगर में 10 वीं, 12वीं परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वालो को सम्मानित किया गया व नगर में सामाजिक कार्य क्षेत्र में निस्वार्थ कार्य बेजुबान पशुओं को प्रतिदिन भोजन उपलब्ध कराने वाले राजेंद्र हरजानी, चंद्रपाल सिंह राठौर व नगर में प्रतिदिन इनके द्वारा अपने प्रतिष्ठान पर साफ सफ़ाई रखने पर आकाश पोरवाल कंचन स्वीट्स, शिवम रेस्टोरेंट किशोर जी माली, दीपक पंजवानी गुरु नानक टी स्टाल आदि को सम्मानित किया गया।