मंदसौर। आज पूरे देश में 74 वां गणतंत्र दिवस बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। देशभक्ति का जज्बा मंदसौर में देखने को मिला। मन्दसौर बस स्टैण्ड पर एकता बस को तिरंगे से सजाया गया और बस कंडक्टर ड्राइवर क्लीनर देशभक्ति के गीत पर झूमते दिखाई दिए गए और देशभक्ति के नारे भी लगाए गए। बस कर्मचारी ताज मोहम्मद ने बताया कि मैं हर मुसलमान भाइयों को यह संदेश देना चाहता हूं कि 26 जनवरी और 15 अगस्त हमारा राष्ट्रीय पर्व है और यह त्यौहार हम सब भाइयों को मिलकर मनाना चाहिए, जिससे अमन और चैन भाईचारा बना रहे। बस को सजाने का पूरा खर्चा में खुद वहन करता हूं जिससे लोगों में एक अच्छा संदेश जाता हैं। हिंदुस्तान में अमन चैन बना रहे आज के समय में जो गलत माहौल चल रहा हैं वो खत्म हो और सभी खुश रहे। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सब मिलकर इस त्यौहार को मनाएं हम सब एक है।