निम्बाहेड़ा। लोकतंत्र के लोकोत्सव भारत के 74 वें पर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर कोतवाली थाना पर कोतवाली थानाधिकारी फूलचंद टेलर ने समस्त पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में थाना परिसर में ध्वजारोहण कर सलामी दी व साथ ही सभी को शुभकामनाएं दी।
वहीं थानाधिकारी टेलर के निर्देशन में निम्बाहेड़ा कस्बा चौकी इंचार्ज सहायक उपनिरीक्षक सूरज कुमार ने नगर की चौकी पर ध्वजारोहण किया व आमजन और स्कूली बच्चो को मिठाईयां वितरित कर राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया व सभी नगर वासियों को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर उपनिरीक्षक पुनीत कुमार, देवेंद्र कुमार, सहायक उपनिरीक्षक अंबालाल, मुरलीदास वैष्णव, हैड कांस्टेबल विनोद विश्नोई, अमित कुमार, राजेश कुमार, मोतीलाल, अशोक कुमार, सुभाष बिश्नोई, चेतन, जगदीश, होमगार्ड जवान निजाम आदि समस्त पुलिसकर्मी उपस्थित रहें।