शाजापुर। जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय की कक्षा 9वीं में शैक्षणिक सत्र 2023-2024 के लिए प्रवेश चयन परीक्षा के आनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2023 तक बढ़ाई गई हैं। अंतिम तिथि से पूर्व इच्छुक विद्यार्थी एमपी आनलाईन के माध्यम से आवेदन पत्र कर सकते हैं।
शासकीय उत्कृष्ट उमावि प्राचार्य ने बताया कि शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्र.1 शाजापुर में अनुभवी शिक्षकों के द्वारा अध्यापन कार्य के साथ-साथ बालक-बालिकाओं के लिये मेरिट के आधार पर निःशुल्क छात्रावास की सुविधा भी शासन के द्वारा उपलब्ध कराई जाती है। कक्षा 8वीं में अध्ययनरत् समस्त छात्र-छात्राऐं एम.पी.आनलाईन के माध्यम से आवेदन कर परीक्षा में सम्मिलित होकर उक्त योजना का लाभ लें सकते हैं।