BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 1, 2023, 5:44 pm
BIG NEWS : माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश का आगामी बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ा निर्णय, परीक्षार्थियों के लिए विशेषज्ञों का नया प्रावधान, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा दिनांक 1 मार्च 2023 से कक्षा 10 हाई स्कूल एवं कक्षा 12 हायर सेकेंडरी स्कूल वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। इस बार परीक्षार्थियों को अतिरिक्त उत्तर पुस्तिका नहीं दी जाएगी। केवल एक ही आंसर शीट मिलेगी और उसी में सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य होगा। यह खबर उन विद्यार्थियों को निराश कर सकती है जो प्रश्नों के उत्तर विस्तार से लिखते हैं। 

पिछले साल तक माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश, भोपाल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओं में 10वीं हाई स्कूल एवं 12वीं हाई सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों को 20 पेज की उत्तर पुस्तिका दी जाती थी क्योंकि पिछले कई सालों के अनुभव में पाया गया कि ज्यादातर विद्यार्थी उत्तर पुस्तिका में 20 से ज्यादा का उपयोग नहीं करते। कुछ विद्यार्थी ऐसे भी थे जो 40 पेज तक का उपयोग करते थे। उनके लिए पूरक उत्तर पुस्तिका का प्रावधान था परंतु अब एमपी एजुकेशन बोर्ड के विशेषज्ञों ने नया प्रावधान कर दिया है। 

एमपी माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित कक्षा 10 एवं कक्षा 12 बोर्ड परीक्षाओं में 20 पेज की जगह 32 पेज की उत्तर पुस्तिका दी जाएगी परंतु इसके बाद कोई सप्लीमेंट्री कॉपी नहीं मिलेगी अर्थात उन विद्यार्थियों को परेशानी होगी जो विस्तार से उत्तर लिखते हैं।   

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE