BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 1, 2023, 6:27 pm
KHABAR : सभी वर्गों के लिए फायदेमंद बजट, हर वर्ग का सपना होगा पूरा- विधायक परिहार, पढ़े रतन पंडित की खबर 

Share On:-

नीमच। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2023-24 का आम बजट बुधवार को लोकसभा में पेश किया। बजट को लेकर नीमच विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिलीपसिंह परिहार ने कहा कि केंद्र सरकार का यह बजट सभी वर्गो के लिए फायदेमंद है। बजट से हर वर्ग का सपना होगा पूरा। बजट में विकास को लेकर कई घोषणाएं की गई है। बजट विकास को निरंतर नई गति दे रहा है, सभी लोगों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा है। अमृतकाल का ये पहला बजट देश के मध्यम वर्गीय नागरिकों, विशेषकर गरीबों एवं हाशिए पर पड़े लोगों को सशक्‍त बनाने पर अपना ध्‍यान केन्द्रित करके पेश किया है। इसके साथ ही लोगों को किफायती आवास, बिजली, दर पर रसोई गैस मुहैया कराने तथा जल तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए अनेक ठोस प्रस्ताव रखे गए हैं। यही नहीं, सरकार ने वित्तीय समावेश एवं प्रत्‍यक्ष लाभ अंतरण सुनिश्चित करने के लिए अनेक प्रावधान किए और इसके साथ ही सरकार ने समस्‍त अवसरों का उपयोग करने में गरीबों की क्षमता बढ़ाने के लिए अपनी ठोस प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की है।
यह बजट गरीब, मध्यम वर्ग, किसान सहित आकांक्षी समाज के सपने को पूरा करेगा और आत्म निर्भर भारत का सपना पूरा होगा। बजट में मध्यमवर्ग को भी मदद दी गई है।

विधायक परिहार ने कहा बजट में 7 लाख रुपये तक की कुल कमाई करने वालों को बड़ी राहत दी है। इन लोगों को अब कोई टैक्स नहीं देना होगा। इसके अलावा इनकम टैक्स स्लैब की संख्या भी घटाकर 5 कर दी गई है। महिला बचत सम्मान योजना लॉन्च से महिलाएं बचत के लिए प्रोत्साहित होंगी। इसके तहत 7.5 फीसदी का सालाना ब्याज मिलेगा। किसानों के लिए अन्न योजना लॉन्च की गई है। इसके तहत मोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा। दुनिया में मंदी के माहौल में भी भारत की आर्थिक ग्रोथ 7 फीसदी तक रहने का अनुमान है। इस बजट में देश की इकॉनमी का आकार बढ़ा है और हम दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं। बजट में रेलवे के लिए 2.4 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। महिला सम्मान बचत पत्र में महिलाओं को वन टाइम स्मॉल सेविंग स्कीम का फायदा मिलेगा है। इसके तहत दो साल के लिए महिलाओं या लड़कियों के नाम पर 2 लाख रुपये तक जमा किए जा सकते हैं, जहां 7.5 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। इसके अलावा आंशिक रूप से राशि निकाली भी जा सकेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE