चित्तौड़गढ़ । वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट व चित्तौड़गढ़ अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन डा आईएम सेठिया ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट को सशक्त भारत निर्माण की दिशा में बड़े सपनो का बड़ा विकासमोन्मुखी बजट बताया।
सेठिया ने बताया कि बजट में सात नीतिगत प्राथमिकताएं जिनमे समग्र विकास में सहकारिता आधारित विकास की अवधारणा को प्राथमिकता, देश के ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत पैक्स को कंप्यूटराइज्ड कर बहुआयामी बनाना, 20 लाख करोड़ का कृषि ऋण उपलब्ध कराने का लक्ष्य, कृषि आधारित स्टार्टअप को प्रोत्साहन देने सहित ढांचागत विकास में पूंजीगत व्यय में तीन गुना वृद्धि कर दस लाख करोड़ का निवेश प्रस्तावित करने से देश के आर्थिक विकास में अप्रत्याशित तेजी आयेगी। औद्योगिक विकास के लिए एमएसएमई क्षेत्र के लिए क्रेडिट गारंटी योजना, ब्याज में 1 प्रतिशत कमी, 75 कानूनो में बदलाव व विवाद से विश्वास योजना से सुगम व्यवसाय की अवधारणा को मजबूती प्रदान करना, एकल खिड़की स्वीकृतियां देना, निर्यात बढ़ाने के प्रयासो से लघु उद्योग क्षेत्र के विकास में तेजी आयेगी।
सेठिया ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा में वंचितों को वरियता, रोजगार सृजन के लिए युवावशक्ति के कोशल विकास के लिए विशेष योजनाएं, हरित विकास में बायोगैस इकाइयों सहित पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर वेस्ट से उत्पादकता के लिए प्रयास, शहरी विकास के लिए 10000 करोड़ का प्रावधान, रेलवे में 2 लाख 40 हजार करोड़ का प्रावधान व उसमे भी 75000 करोड़ की नई योजनाओं पर व्यय, नगर निगम को बॉन्ड जारी करने के अधिकार आर्थिक विकास के मद्देनजर महत्ती योजनाएं है। आयकर कानून में सात लाख तक छूट प्रदान किया जाने से मध्यम वर्ग को प्रत्यक्ष राहत मिलेगी। कुल मिला कर बजट एक मजबूत भारत की अवधारणा को साकार करने के लिए बड़े सपनो को साकार करने के लिए तीव्र विकासोन्मुखी दृढ़ निश्चय वाला बजट है एवं निश्चित ही देश के आर्थिक विकास में नए आयाम स्थापित होंगे।