BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 2, 2023, 12:51 pm
KHABAR : योग के बल पर ही भगवान कृष्ण ने सुदर्शन चक्र को धारण किया- मंत्री डॉ मोहन यादव, खेलो इंडिया के तहत योग स्पर्धाओं की शुरुआत हुई, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। खेलो इंडिया गेम्स के तहत योग स्पर्धाओं की शुरुआत आज एक फरवरी को प्रातः 10.30 बजे उज्जैन में माधव सेवा न्यास में हुई। खेलो इंडिया के तहत योग प्रतिस्पर्धा के शुभारंभ की घोषणा उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा की गई। इस अवसर पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, हरियाणा योग अकादमी के अध्यक्ष जयदीप आर्य, गोवा के खेल मंत्री गोविंद गोवडे तथा मध्य प्रदेश योगासन कंपटीशन के डायरेक्टर वेद प्रकाश शर्मा द्वारा की गई। 

मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा कि महादेव की नगरी से योगासन खेलो की शुरुआत की जाना निश्चित रूप से महत्वपूर्ण घटना है। उन्होंने कहा कि योग के बल पर ही भगवान कृष्ण ने सुदर्शन चक्र को धारण किया था। योगेश्वर कृष्ण उज्जैन में ही शिक्षा ग्रहण कर श्री कृष्ण बने हैं। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश शासन ने योग को शिक्षा के पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया है। कार्यक्रम में गोवा के खेल मंत्री गोविंद गोवड़े एवं हरियाणा खेल अकादमी के जयदीप आर्य ने भी संबोधित किया। उल्लेखनीय है कि खेलो इंडिया का प्रदेश स्तरीय शुभारंभ 30 जनवरी को भोपाल में हो चुका है।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत उज्जैन शहर में एक से 3 फरवरी तक राष्ट्रीय स्तर की योगासन प्रतियोगिताएं एवं 6 से 10 फरवरी तक मलखंब प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। इन दोनों प्रतियोगता में सम्पूर्ण देश से 18 वर्ष से कम आयु के कुल 500 से अधिक विद्यार्थी एवं टेक्निकल अधिकारी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।    
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE