नीमच। समाधान एक दिवस के तहत लोकसेवा केन्द्रों के माध्यम से त्वरित सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। ग्राम रावतखेड़ा निवासी बाल मुकुन्द पिता बाबूलाल रावत को लोकसेवा केन्द्र नीमच से गुरूवार को मात्र आधे घन्टे में स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र मिल जाने से वह काफी खुश है। बालमुकुन्द ने गुरूवार को प्रातः 10.30 बजे लोकसेवा केन्द्र नीमच में निवासी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन दिया और उसे बुधवार को प्रातः 11 बजे निवासी प्रमाण पत्र मिल गया। तत्काल निवासी प्रमाण पत्र मिल जाने से बालमुकुन्द काफी खुश है। उनका कहना है कि उन्होंने सोचा ही नहीं था कि उन्हें इतनी जल्दी निवासी प्रमाण पत्र मिल जायेगा। पर यह संभव हो सका है, समाधान एक दिवस व्यवस्था से।