रतलाम। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा जिले में पंचायतों की फोटो युक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2023 के लिए रजिस्ट्रीकरण तथा सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को पदाभिहित किया गया है। जारी किए गए आदेश के अनुसार जिले की सभी जनपद पंचायतों के लिए संबंधित एसडीएम को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा संबंधित तहसीलदार को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाया गया है। अपीलीय अधिकारी अपर कलेक्टर रहेंगे।