रतलाम। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज 3 फरवरी को विदिशा से राज्य स्तरीय कार्यक्रम द्वारा प्रदेश के किसानों के खाते में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की पांचवीं किस्त की राशि अंतरित करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा रतलाम जिले के 1 लाख 70 हजार 811 किसानों के बैंक खातों में 34 करोड़ 16 लाख रुपए सिंगल क्लिक द्वारा अंतरित किए जाएंगे।
रतलाम में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कार्यक्रम आयोजित होगा, जहां हितग्राही लाभान्वित होंगे। इसके अलावा पूरे जिले में कार्यक्रम आयोजित होंगे जहां विकासखंड स्तर पर बड़ी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। ग्राम पंचायतों में भी कार्यक्रम के प्रसारण की व्यवस्था रहेगी। जिले के सभी हितग्राही वेबकास्ट लिंक के माध्यम से जुड़कर कार्यक्रम को देख व सुन सकेंगे।