सीहोर। वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा जीएसटी पोर्टल एवं अन्य डेटाबेस, डाटा कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में डाटा साइंस एवं डाटा माइनिंग की आधुनिक तकनीक, टैक्स रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के विश्लेषण तथा आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का उपयोग करते हुए कर चोरी के प्रकरणों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। ऐसे अपंजीयत व्यवसाई जिनका टर्नओवर कर दायित्व सीमा से अधिक है, के बारे में अधिकारिक तौर पर एवं गोपनीय रूप से जानकारी एकत्रित की जा रही है। बड़े स्तर पर व्यवसाय कर रहे हैं, और जीएसटी पंजीयन नहीं करवाने वाले व्यवसाइयों पर भी कार्रवाई की जाकर, उनसे देय कर जमा कराया जा रहा है।
मध्यप्रदेश माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 के तहत चलित वाहनों की जाँच (मोबाईल चेकिंग) के अंतर्गत माह जनवरी, 2023 में संभाग, वृत्तों में पदस्थ अधिकारियों को कार्रवाई के अधिकार पत्र दिए गए। मुख्यत: कर अपवंचन वाली वस्तुओं जैसे- पान मसाला, आयरन एंड स्टील, आयरन स्क्रेप एवं परचून आदि को चिन्हित कर विशेष कार्यवाहियां की गई। कर अपवंचन में संलिप्त, माल परिवहन करने वाले वाहनों से कर एवं शास्ति के रूप में राशि जमा कराये गये।