नीमच। कलेक्टर मयंक अग्रवाल,एडीएम नेहा मीना एवं सी.ई.ओ जिला पंचायत गुरुप्रसाद के मार्गदर्शन में शुक्रवार को कलेक्टोरेट नीमच से मुख्यमंत्री यूथ इंटर्नशिप कार्यक्रम अंतर्गत नीमच जिले से चयनित 45 जनसेवा मित्रो को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के करकमलों से नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के लिए नीलेश मिश्रा (सीएम फेलो नीमच) के नेतृत्व में भोपाल के लिए एडीएम नेहा मीना द्वारा रवाना किया गया है।