नीमच। प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों के साथ नीमच विधानसभा क्षेत्र में 5 फरवरी को भादवामाता से विकास यात्रा का शुभारंभ सुबह 8.30 बजे से होगा। विकास यात्रा पहले दिन नीमच विधानसभा क्षेत्र के 15 गांवों का भ्रमण करेंगी। यह विकास यात्रा संत रविदास जयंती के अवसर पर 5 फरवरी से 25 फरवरी की बीच होगी।
विधायक दिलीपसिंह परिहार ने बताया कि नीमच विधानसभा में 5 फरवरी से 25 फरवरी तक विकास यात्रा चलेगी। हर दिन सुबह 8.30 से शाम 7 बजे तक ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र में विकास यात्रा पहुंचेगी। विकास यात्रा के दौरान आमजन की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। वहीं विकास कार्यों के भूमिपूजन व लोकार्पण होंगे। इसके अलावा सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जाएगी। शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में उन्हें बताया जाएगा। ऐसे हितग्राही जिन्हें अभी तक किसी योजना का लाभ नहीं मिला है उन्हें सूचीबद्ध कर शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा। हर दो बड़े गांवों में सभाएं भी होंगी। यात्रा के दौरान नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। उनकी समस्याएं सुनी जाएगी। शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में उन्हें बताया जाएगा। ऐसे हितग्राही जिन्हें अभी तक किसी योजना का लाभ नहीं मिला है उन्हें सूचीबद्ध कर शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा। विकास यात्रा में सभी जनप्रतिनिधि सरकार की योजनाओं के मिले लाभ व विकास कार्यो का लेखाजोखा लेकर जनता के बीच जाएंगे। इस दौरान उन नागरिकों की भी सहायता की जाएगी जो किसी कारणवश सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाए थे। विकास यात्रा में ऐसे नागरिकों को लाभ के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।
विकास यात्रा पहले इन 15 गांवों में करेंगी भ्रमण-
विकास यात्रा का शुभारंभ सुबह 8.30 बजे भादवामाता से प्रारंभ होगी। इसके पश्चात ग्राम सावन, आमलीखेडा, उमाहेडा पहुंचेगी। यहां से बैलारी में पहुंचकर जनसभा होगी। ग्राम बोरदिया कला में मध्याान्ह जनसभा, लोकार्पण व भोजन के पश्चात गांव बोरदिया खुर्द, मांगरोल, लसुडीहाडा, पिपलिया मिर्च, मुंडला, गुलाब खेडी, छायन, जोरावरपुरा होते हुए ग्राम सेमली मेवाड में जनसभा के पश्चात रात्रि विश्राम होगा।