आगर मालवा। विश्व कैंसर दिवस पर कलेक्टर कैलाश वानखेड़े ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की बैठक के दौरान सर्वाइकल कैंसर पुस्तिका का विमोचन किया। उक्त सर्वाइकल पुस्तिका सर्वाइकल कैंसर पीड़ित मरीजों की स्क्रीनिंग में सहयोग प्रदान करेगी। एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत उक्त पुस्तिका राज्य स्तर से प्रकाशित। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत डीएस रणदा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसएस मालवीय, महिला एवं बाल विकास अधिकारी रीना शर्मा, डीसीएम राकेश पडियार, डेवलपमेन्ट पार्टनर आशीष पुरोहित, समस्त बीसीएम वह आशा सुपरवाइजर को भी सर्वाइकल पुस्तिका वितरित की गई पुस्तिका।