मंदसौर। भारतीय डाक विभाग द्वारा दिनांक 04 फरवरी को मंदसौर में जन सेवा सम्पर्क यात्रा निकाली गई। डाक विभाग के कर्मचारी शहर के मुख्य मार्गो से रैली को निकालते हुए कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम पहुंचे। रैली में डाक विभाग द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं डीबीटी खाता, 10 लाख का दुर्घटना बीमा मात्र 399 रुपए प्रति वार्षिक प्रीमियम, प्रधानमंत्री फसल बीमा, सुकन्या आवर्ती खाता, सावधि जमा खाता, 15 वर्षीय पीपीएफ खाता, आवर्ती जमा खाता, के बारे में डाक विभाग की योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई।
डाक विभाग के विजेश कुमार ने बताया कि इंदौर परिक्षेत्र के मंदसौर डाक संभाग में एक अनूठी पहल शुरू की है। यह यात्रा 13 फरवरी तक चलेगी जिसमे ग्रामीण क्षेत्र और शहरी क्षेत्र दोनों को कवर किया जा रहा है। यात्रा में दो चीजों को फोकस किया है सुकन्या समृद्धि जो की बच्चो के लिए है और दूसरा किसान सम्मान निधि योजना है। उनके खाते खोलने के लिए हमारी परिकल्पना है, हमारा संकल्प भी है की हर पात्र बच्ची को मन्दसौर संभाग में सुकन्या समृद्धि योजना में शामिल कर सके। साथ किसान भाई जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित हैं उनके खाते 15 तारीख तक खोलने है। उसी सिलसिले में मन्दसौर में यह कार्यक्रम किए जा रहे हैं और जागरूकता रैली भी निकाली गई।