देवास। राष्ट्रीय सलाहकार एनएचएम भोपाल डॉ. विवेक मिश्रा ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) मूल्यांकन की तैयारियों के संबंध में जिला चिकित्सालय के चिकित्सक स्टॉफ की बैठक ली। बैठक में जिला चिकित्सालय के 19 डिपार्टमेन्ट में आवश्यक तैयारियों एवं एनक्यूएएस के अंतर्गत विभिन्न बिंदुओ के अनुरूप कार्य करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। डॉ. विवके मिश्रा ने बताया कि एनक्यूएएस वर्तमान में जिला अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी और शहरी पीएचसी के लिए उपलब्ध है। मानक मुख्य रूप से प्रदाताओं के मानकों के माध्यम से सुधार के लिए अपनी गुणवत्ता का आकलन करने और प्रमाणन के लिए अपनी सुविधाओं को लाने के लिए एनक्यूएएस के मापदण्ड के अनुसार तैयारी के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों को सेवा प्रावधान, रोगी अधिकार, इनपुट, सहायता सेवाएं, नैदानिक देखभाल, संक्रमण नियंत्रण, गुणवत्ता प्रबंधन और परिणाम को देखा जाता है। बैठक में डॉ. अतुल पवनीकर, डॉ. एम.एस गोसर, कायाकल्प नोडल डॉ. गोपाल कटारे, डॉ. अतुल बिडवई, डॉ. कमल मालवीय, कायाकल्प सहायक नोडल सुधा नायर, अस्पताल के अन्य चिकित्सक मेट्रन वार्ड इंचार्ज, नर्सिंग पैरामेडिकल एवं अन्य स्टॉफ उपस्थित था।