नीमच। प्रदेश के साथ ही नीमच जिले में 5 से 25 फरवरी 2023 तक विकास यात्राएं आयोजित की जा रही है। मंगलवार 7 फरवरी 2023 को विकास यात्राएं जावद क्षैत्र में एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखेलचा के नेतृत्व में प्रातः9 बजे शहनातलाईसे प्रारम्भ होकरमहुपुरा मोलकी, झांतला, किशनपुरा, राजपुराझवंर, रेतपुरा, महुपुरापुरण, डाबडाकला, डाबडाखुर्द होते हुए,कांकरियातलाई पहुंचकर, रात्रि विश्राम करेगी।
नीमच विधानसभा क्षेत्र में 7 फरवरी 2023 को विधायक दिलीपसिंह परिहार के नेतृत्व में विकास यात्रा ग्राम डसानीसे प्रारम्भ होकरबिसलवास सोनगरा, रामपुरिया, अडमालिया, सकरानी रैयत, केनपुरिया, डासीया, रातडिया, कानाखेडा,( जनसभा) बिसलवासबामनिया, गिरदौडा, बरूखेडा, भोलियावास, जेतपुरा, दुलाखेडा, रावतखेडा, चौथखेडा, होते हुए जमुनियाखुर्द पहुंचेगी। जहां जनसभा होगी।
मनासा विधानसभा क्षैत्र में 7 फरवरी 2023 को प्रातः9 बजे विधायक श्री अनिरूद्ध मारू, के नेतृत्व मे ग्राम फुलपुरा से विकास यात्रा प्रारम्भ होकर कडी बुजुर्ग, जूनापानी, कुण्डालिया, हतुनिया, बरलाई, पालडा, पिपलिया सिंघाडा, राजपुरा, डौरियाखेडी, चचौर, अरनियाडाणी, बनडा, लोटवास, भमेसर, भगोरी, होते हुए बासनिया पहुंचेगी। विकास यात्रा में जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एंव ग्रामीणजन भाग लेगें।