मंदसौर। गरोठ विधानसभा क्षेत्र की विकास यात्रा कल 7 फरवरी को प्रातः 9ः30 बजे पिपलिया जत्ति से प्रारंभ होगी। पिपलिया जत्ति के पश्चात यात्रा बासगोन, ढाबा, बरखेड़ा गंगासा, एरिया, गुराडिया नरसिंह, साठखेड़ा एवं सेमली तक जाएगी। ग्राम सेमली में यात्रा का समापन होगा। इस विकास यात्रा में गरोठ विधायक देवी लाल धाकड़, जनपद अध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि शामिल रहेंगे।