नीमच। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गुरूप्रसाद ने मंगलवार को कलेक्टोरेट में जनसुनवाई करते हुए-73 लोगों से रूबरू होकर, उनकी समस्याएं सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित जिला अधिकारियों को दिए। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर आकांक्षा करोठिया एवं जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।
जनसुनवाई में सोनियाना की रिंकु ने गरीबी रेखा सूची में नाम दर्ज कर राशन कार्ड दिलाने, चडौली के जगदीश मीणा ने आर्थिक सहायता दिलाने, वार्ड नं. 3 जावद के शंकरलाल एवं हेमराज ने प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान स्वीकृत करने, मालखेडा के प्रविणलाल ने कृषि भूमि को विक्रय करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने, रामपुरा के शोकत अली ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, रूपारेल की मेहराज- बानों ने लीज की भूमि का पट्टा दिलाने, तलाउ के सीताराम ने अभद्र व्यरवहार करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने, चंगेरा के कंवरलाल ने भूमि पर कब्जा करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने, संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया।
इसी तरह अठाना के भंवरलाल, बोरखेडीकला के राम बिलास गायरी, जावद की हफिजा बाई, सेमली- चन्द्रायवत के रामचन्द्र गुर्जर, बामनबर्डी के सुखदाबाई सुतार, रतनगढ की रजिया बी, मनासा की शाहीना बी, इन्दिरा नगर नीमच के विजय सिंह, ढाकनी के रामप्रसाद नायक, टीआईटी कालोनी नीमच की अंगुरबाला पाटीदार, जीरन की कुशालीबाई ओड, नलखेडा के रामचन्द्रम बलाई, झांतला की लालीबाई, डीकेन के गोरी पांडे, नीमच की सुमीत्रा बाई, एकता कालोनी नीमच के शकील बेग, वार्ड नं. 16 नीमच के गनी मोहम्मीद एवं ग्राम बनी के गोपाल नायक ने भी अपना आवेदन जनसुनवाई में प्रस्तुत कर समस्याएं सुनाई।