नीमच। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्राम अडमालिया निवासी भगवती प्रसाद को पक्के आवास की सुविधा मिल गई है। विकास यात्रा के दौरान मंगलवार को ग्राम अडमालिया पहुंचे। विधायक दिलीप सिंह परिहार एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, जनपद सदस्य रतनलाल मालावत ने भगवती प्रसाद के प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नव निर्मित आवास का फीता काटकर शुभारंभ किया और हितग्राही भगवती प्रसाद को गृह प्रवेश करवाया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के आवास की सुविधा मिल जाने से भगवती प्रसाद व उसका परिवार काफी खुश है। वह इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्री मोदी को धन्यवाद दे रहा है।