नीमच। आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के तहत बेरोजगार युवाओ को स्वयं का स्वरोजगार स्थापित करने हेतु म.प्र.शासन द्वारा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना संचालित है। जिसके अंतर्गत बिना किसी सिक्युरीटी एवं गारंटी के आसान शर्तो पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। उक्त योजना का लाभ लेकर नीमच जिले के नयागाँव निवासी तीस वर्षीय रवि पिता उदयलाल जैन ने स्वयं की इलेक्ट्रीक शॉप प्रारम्भ की है। रविजैन को उद्योग विभाग द्वारा आयोजित स्वरोजगार शिविर के माध्यम से योजना की जानकारी मिली। उन्होने जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र नीमच से सम्पर्क इलेक्ट्रानिक शॉप के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत किया। भारतीय स्टेट बैंक नयागाँव शाखा से रवि को 4 लाख का ऋण मिला। रवि जैन को 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान भी आगामी 7 वर्ष तक मिलेगा।
मुख्यमंत्री उदयम क्रांति योजना के तहत प्राप्त ऋण राशि से रवि ने नयागाँव मे स्वयं की इलेक्ट्रानिक सामान की ट्रेडिंग की दुकान राज रेडीओज के नाम से प्रारम्भ की है। जिससे उन्हे 20 से 25 हजार रुपये प्रति माह आमदनी हो रही है। युवाओ को आत्मनिर्भर बनाने वाली योजना प्रारम्भ करने के लिए रवि जैन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा का आभार व्यक्त कर रहे है।