मंदसौर। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा पयार्वरण विभाग के मंत्री हरदीप सिंह डंग 8 फरवरी को सीतामऊ विधानसभा क्षेत्र की विकास यात्रा को प्रातः 9 बजे बोरखेड़ी रेड़का से प्रारंभ करेंगे। बोरखेड़ी रेड़का के पश्चात यात्रा प्रातः 10 बजे हतुनिया, प्रातः 11 बते मोलाखेड़ी खूर्द, दोपहर 12 बजे मोरड़ी, दोपहर 1 बजे बोरखेड़ी घाटा, दोपहर 2 बजे बकाना छोटा, दोपहर 3 बजे बकाना बड़ा, सायं 4 बजे परासली घाटा, सायं 5 बजे मुण्डला, सायं 6 बजे चड़ी, सायं 7 बजे रुपारेल एवं रात्रि 8 बजे रुपारेल का डेरा तक जाएगी। ग्राम रुपारेल का डेरा में यात्रा का समापन होगा।