BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 8, 2023, 11:27 am
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले का सोनियाना और गंगरार थाना पुलिस, जब बिना नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार से आए बदमाश, फिर जैसे ही दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम तो उड़ गए अधिकारियों के होश, अब चढ़े खाकी के हत्थे, जानिए क्या हैं पूरा मामला, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। गंगरार के सोनियाणा से एक व्यक्ति के अपहरण के मामले में गंगरार थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को नसीराबाद से गिरफ्तार कर उनके कब्जेशुदा कार को भी जप्त किया है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि 6 फरवरी को गंगरार थाने के शिवपुरा निवासी भेरू लाल सालवी के पुत्र किशन लाल को एक बिना नंबरी सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में कुछ बदमाश मारपीट करके कार में जबरदस्ती डालकर गंगरार की तरफ ले जाने के मामले में अपहर्ता के पिता भेरूलाल सालवी ने नसीराबाद के ढोलाभाटा निवासी सत्यनारायण चौधरी व उनके साथियों द्वारा उठा ले जाने पर शंका जताई थी। कुछ दिनों पहले सत्यनारायण जाट घर पर आकर धमकी देकर गया व उधार दिए हुए रुपए नहीं लौटाने पर उसके लड़के को उठाकर ले जाने की बात कही थी। भेरू लाल सालवी की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी गंगरार शिवलाल पु.नि. के नेतृत्व में थाना गंगरार से एएसआई नगजीराम, अमीचन्द, हेडकानी विक्रम सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, कानि हरभान सिंह, प्रदीप , शंभू राम ,कालूराम, धर्मपाल व साईबर सैल से हैड कानि राजकुमार, कानि प्रवीण की विशेष टीम गठन किया गया। भेरू लाल सालवी के पुत्र किशनलाल को आरोपी सत्यनारायण चौधरी ने 195000 रूपये उधार दिये थे जो वापस नही लोटाने पर उसका अपहरण करने की शंका सत्यनारायण पर है। गठित टीम साईबर सैल के माध्यम से तकनीकी साधनो व हयुम्न इंटलिजेन्सी से साक्ष्यो का संकलन किया गया तथा लोकेशन के अनुसार आरोपियों की गाडी का लगातार पिछा करते हुए नाकाबंदी कर नसीराबाद से गिरफतार किया गया। बंधक को आरोपियों से रिहा करवाया गया। घटना में प्रयुक्त कार को जब्त किया जाकर अनुसंधान एएसआई अमीचन्द द्वारा किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी-
- सत्यनारायण चौधरी पिता छगना चौधरी जाति जाट उम्र 32 साल निवासी दोलाबाटा पुलिस थाना सदर नसीराबाद जिला अजमेर
- राजु चौधरी पिता किशन चौधरी जाति जाट उम्र 23 साल निवासी भटीयानी पुलिस थाना सदर नसीराबाद जिला अजमेर
- रमेश चौधरी पिता लादूराम चौधरी जाति जाट उम्र 24 साल निवासी देराठू पुलिस थाना सदर नसीराबाद जिला अजमेर
- रविराज शर्मा पिता हेमराज शर्मा जाति ब्राहमण उम्र 32 साल निवासी रामपुरा पुलिस थाना सदर नसीराबाद जिला अजमेर

विशेष योगदान-  
अमीचन्द सउनि, कानि हरभान सिंह, कानि धर्मपाल,राजकुमार एचसी साईबर सैल ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE