भवानीमंडी। व्यापार महासंघ एवं लघु उद्योग भारती के एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा पिछले सितंबर माह में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद भाई साहब के नेतृत्व में जयपुर मुलाकात के दौरान भवानी मंडी को एट लेन से लिंक करने की मांग की थी। इसके तहत आज प्रकाश चंद भाई साहब ने दूरभाष पर व्यापार संघ अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह को बताया कि मंत्री ने उनके निवास पर क्षेत्रीय सांसद दुष्यंत सिंह की उपस्तिथि में इसकी घोषणा की है कि एक्सप्रेस हाइवे रतनपुरा (नीमथुर) से लेदी चौराहा होते हुए 21 किमी का रोड भवानी मंडी से जोड़कर बनाया जायेगा।
इस घोषणा से लघु उद्योग भारती एवं व्यापार संघ के सभी सदस्यों ने अत्यंत हर्ष व्यक्त किया कि इससे भवानीमंडी एवं क्षेत्र का चहुमुंखी विकास होगा एवम दिल्ली मुंबई मार्ग पर पहुंच आसान हो जाएगी ।