BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 8, 2023, 3:18 pm
REPORT : मल्हारगढ़ विधानसभा को मल्हारगढ़ माइक्रो लिफ्ट मेजर इरिगेशन परियोजना की मंजूरी मिलने पर वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

भोपाल/मंदसौर। मल्हारगढ़ विधानसभा को विकास की अमूल्य सौगात के रूप में मल्हारगढ़ माइक्रो लिफ्ट मेजर इरिगेशन योजना को मध्य प्रदेश कैबिनेट की मंजूरी मिलने से संपूर्ण विधानसभा में हर्ष की लहर है। बुधवार को भोपाल हेलीपेड पर विधानसभा की ओर से वित्त एवं वाणिज्यिक कर मंत्री जगदीश देवड़ा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार प्रकट किया।
उल्लेखनीय है कि 876.62 करोड़ की योजना से 46500 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। यह योजना विधानसभा क्षेत्र में आर्थिक समृद्धि के नए द्वार खोलेगी।
विधानसभा क्षेत्र के किसानों नागरिकों एवं आम जनता की ओर से वित्त मंत्री देवड़ा ने मुख्यमंत्री चौहान से भेंट कर आभार प्रकट किया और कहा कि आपके नेतृत्व में इस योजना के क्रियान्वयन से क्षेत्र विकास की नई करवट लेगा। यह योजना अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना के रूप में क्षेत्र में स्वीकृत होकर आकार लेगी। आपने मुख्यमंत्री चौहान को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में मल्हारगढ़ विधानसभा में लगातार विकास के कार्य हुए हैं। क्षेत्र को अनेक सौगातें प्राप्त हुई है। अब यह सौगात क्षेत्र की तस्वीर बदलने वाली सौगात है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE