नीमच। जिले की जीरन थाना पुलिस ने एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी पिछले 02 वर्ष से फरार चल रहा था। बलात्कार के 05 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक जिला नीमच सुरज कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दरसिंह कनेश एवं नपुआ फुलसिंह परस्ते के निर्देशन तथा जीरन थाना प्रभारी निरीक्षक कन्हैयालाल दांगी के नेतृत्व में अपराध क्र. 59,/2022 धारा 366,376,376-डी,323,506,34 भादवि में फरार आरोपी बाबूलाल उर्फ बबलू पिता ईश्वरलाल ओड़ निवासी ग्राम बर्डिया जागीर करीब 02 वर्षों से फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 05 हजार का ईनाम उदघोषित किया गया था। उक्त फरार आरोपी बाबूलाल उर्फ बबलू पिता ईश्वरलाल ओड़ को काफी अथक प्रयासों से दिनांक-08.02.2023 को गिरफ्तार किया गया है।
सराहनीय भूमिका-
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कन्हैयालाल दांगी, प्रआर.60 प्रणव तिवारी, आर. 352 पंकज कुमावत, आर.246 राम पाटीदार ,सैनिक 427 बलवंत सिंह का सराहनीय योगदान रहा।