नीमच। जवाहर नवोदय विदयालय रामपुरा, में कक्षा 6 टी (2023) में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। आवेदन पत्र नवोदय विदयालय समिति की वेबसाईट https://navodaya .gov.in के माध्यम से 15 फरवरी 2023 तक ऑनलाईन भरे जा सकते है। उम्मीदवार वेबसाईट https://navodaya .gov.in/nvs पर जाकर नि:शुल्क आवेदन कर सकते है। परीक्षा 29 अप्रैल 2023 को प्रात:11.30 बजे निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जावेगी। अधिक जानकारी के लिए नवोदय विदयालय कार्यालय रामपुरा जिला नीमच (म.प्र.) के हेल्प डेस्क नम्बर 9414902308/ 9425078204 पर सम्पर्क कर सकते है।