मंदसौर। शिवरात्रि को लेकर भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में चांदी के दरवाजों एवं छत्र की साफ सफाई करने के लिए उज्जैन, इन्दौर से टीम आई। पुजारी कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि महाशिवरात्रि का महापर्व आने वाला है, जिसमें काफी दर्शनार्थी दर्शन के लिए भगवान पशुपतिनाथ मंदिर आएंगे इसी को देखते हुए मंदिर के चांदी के दरवाजे की सफाई के लिए एवं मंदिर की भव्यता अच्छी दिखे और दर्शनार्थियों को दर्शन करने से लाभ मिले इन्हीं सभी बातों को ध्यान में रखते हुए महाकाल ग्रुप द्वारा सभी मंदिरों में जाकर यह चांदी की साफ-सफाई का काम करते हैं। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी पशुपतिनाथ मंदिर में आए हैं और चांदी की सफाई करेंगे। संदीप कसेरा रूद्र महाकाल समिति सदस्य ने मीडिया को बताया कि हमारी समिति प्रदेश के 30 जिलों में कार्यरत हैं। हमारा उद्देश्य है कि युवाओं को मंदिर से जोड़ना और मंदिर के प्रति आकर्षित करना है। आज हम भगवान पशुपतिनाथ मंदिर की पावन भूमि में हम गर्भ गृह में चांदी लगी है। रूद्र यंत्र लगा है उसकी निशुल्क पॉलिशिंग का कार्य करने जा रहे हैं। अभी मन्दसौर पशुपतिनाथ मंदिर में 15 लोगों की टीम आई है। पूरे प्रदेशभर में 5 हजार से अधिक सेवक कार्य कर रहे हैं।