नीमच। गणित विभाग द्वारा स्वामी विवेकानन्द शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच में दिनांक 10-11 फरवरी 2023 को एक अन्तराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।
संगोष्ठी के संरक्षक और प्राचार्य डॉ. वीके जैन और संयोजक डॉ. आरके गुजेटिया ने बताया कि इस महाविद्यालय के इतिहास में पहली बार अन्तराष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन होने जा रहा है। इस सम्मेलन में पाँच विदेशी प्रोफेसर आस्ट्रेलिया, इटली, तुर्की, बैंकाक और रोमानिया देश से गूगल मीट के माध्यम से गणितीय विज्ञान विषय पर अपना व्याख्यान देंगे। देश के प्रख्यात गणित, उज्जैन, अहमदाबाद, गांधी नगर, कांचीपुरम, भोपाल, जयपुर, इंदौर , तेलंगाना ,कोलकत्ता ,रायपुर आदि शहर से ऑनलाइन और ऑफलाइन के माध्यम से अपने विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। 150-200 प्रतिभागियों के आने की संभावना है।