नीमच। एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा के नेतृत्व में बुधवार को जावद क्षेत्र के जनजाति बाहुल्य ग्राम पंचायत बांणदा के ग्राम जेतलिया मैं विकास यात्रा पहुंची। मंत्री सखलेचा ने जेतलिया में 2 लाख 77 हजार रुपए की लागत से निर्मित सीमेंट कंक्रीट सड़क का लोकार्पण किया। उन्होंने गांव के मंदिर में चबूतरा निर्माण के लिए ग्रामीणों की मांग पर एक लाख रुपए विधायक निधि से स्वीकृति की घोषणा भी की। मंत्री सखलेचा ने लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत 10 बालिकाओं को आश्वासन प्रमाण पत्र एवं दो श्रमिकों को श्रमिक कार्ड भी प्रदान किए। इस मौके पर कलेक्टर मयंक अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ गुरुप्रसाद, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शंभूलाल धाकड़, जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण, जसवंत बंजार, अशोक विक्रम सोनी, मांगीलाल भील, सरपंच चंदाबाई सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।
मंत्री सखलेचा ने गांव की आंगनवाड़ी में बच्चों के लिए फर्नीचर खिलौने टीवी अन्य सामग्री प्रदान करने की घोषणा भी की उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर नई आबादी जेतलिया मैं प्राथमिक विद्यालय प्रारंभ करने कथा विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 2 लाख रूपये प्रदान करने की घोषणा भी की।
मंत्री सखलेचा ने विकास यात्रा के दौरान ग्राम उमर में 6 लाख 22 हजार रुपए की लागत से निर्मित सीमेंट कंक्रीट सड़क का लोकार्पण भी किया।
जावद क्षेत्र में बुधवार को मंत्री सखलेचा के नेतृत्व में विकास यात्रा का काकरिया तलाई से प्रारंभ होकर मानपुरा बोरदिया मुवादा उमर हाथीपुरा जेतलिया होते हुए सिंगोली पहुंची विकास यात्रा का गांव गांव में ग्रामीणों ने उत्साह पूर्वक स्वागत किया और विकास यात्रा में भाग लिया । विकास यात्रा को संबोधित करते हुए मंत्री सखलेचा ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना प्रारंभ कर रही है इस योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ₹1000 प्रति माह सरकार द्वारा प्रदान किए जाएंगे इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी। मंत्री सखलेचा ने विकास यात्रा के दौरान गांव गांव में विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभ पत्र भी वितरित किए।