BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 8, 2023, 7:02 pm
REPORT : विभिन्न गांवों से होता ग्राम धनेरिया कलां पहुंचा विकास यात्रा का कारवा, विधायक परिहार ने कहा- विकास यात्रा के माध्यम से हितग्राहियों को किया जा रहा लाभान्वित, पढ़े रतन पंडित की खबर 

Share On:-

नीमच। विकास यात्रा के माध्यम से हितग्राहियों को लाभान्वित करने और उनकी समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। हितग्राहियों को लाभ देने के साथ-साथ कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ लेने से वंचित नहीं रहे इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। देश एवं प्रदेश में भाजपा सरकार ने कई  कल्याणकारी योजनाएं चलाई है। यह बात विधायक दिलीपसिंह परिहार ने विकास यात्रा के दौरान कही। विधायक परिहार ने कहा भाजपा सरकार ने गरीब का जीवन बदलने और सामाजिक क्रांति का संकल्प लिया है। मध्यप्रदेश की धरती पर कोई भी गरीब बिना राशन के नहीं रहेगा। 
बुधवार को विकास यात्रा का कारवां ग्राम धनेरिया कला से सुबह 9.45 बजे शुरु हुआ। इसके पश्चात ग्राम लेवडा, अमावली महल, दुदरसी पहुंची यहां विधायक दिलीपसिंह परिहार  द्वारा 5लाख 32 हजार की लागत से नाला निर्माण के कार्य का भूमि पूजन किया। इसके पश्चात विकास यात्रा ग्राम भगवानपुरा, दारुखेडा होते हुए ग्राम दारु  पहुंची यहां विधायक परिहार ने 16 लाख 75 हजार की लागत से बनने वाले पुलिया कम स्टॉपडेम निर्माण स्टापडेम निर्माण का लोकार्पण किया एवं सीसी रोड का भूमि पूजन किया। यहां से विकास यात्रा सेमार्डा, खेरमालिया होते हुए बामनबडी पहुंची जहां विधायक ने 3 लाख 43 हजार की लागत स्वचछता परिसर का लोकार्पण किया एवं अमृत सरोवर लागत 11.25 लाख का भूमिपूजन किया। विकास यात्रा चेनपुरा होते हुए चेनपुरा, बिसलवास खुर्द, बिसलवासकलां पहुंची  जहां विधायक परिहार ने 5 लाख 37 हजार की लागत से सेग्रीगेशन शेड निर्माण का लोकार्पण किया और ढाई लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
 विकास यात्रा के दौरान जिलापंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान , जनपद अध्यक्ष शारदा मदन धनगर,एसीएम ममता खेड़े, मंडल अध्यक्ष दीपक नागदा, जनपद सदस्य रतन मालावत, कांता हरीश अहीर, सरपंच कृष्णा अहीर, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष देवीलाल पटेल , जनपद उपाध्यक्ष महेश नागदा, लक्ष्मीनारायण धाकड़, लक्ष्मीनारायण पाटीदार सही कई भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।

विधायक परिहार ने किया स्काउट गाइड बालिकाओं को सम्मानित-
विकास यात्रा के दौरान ग्राम  धनेरिया कला में स्काउट गाइड केंप जंबूरी राजस्थान में हुआ था जिसमें पूरे मप्र से 37000 बच्चे गए थे ,जिसमें धनेरियांकला से 3 लड़किया, प्रियंका सालवी,रेखा नायक, जूही कुमारी भी शामिल हुई थी जिन्हे सम्मानित किया। 
विकास यात्रा के दौरान जनपद अध्यक्ष शारदा मदन धनगर,एसीएम ममता खेड़े, मंडल अध्यक्ष दीपक नागदा,पूर्व जिलाध्यक्ष हेमंत हरित, जनपद सदस्य रतन मालावत, कांता हरीश अहीर, सरपंच कृष्णा अहीर, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष देवीलाल पटेल , जनपद उपाध्यक्ष महेश नागदा, लक्ष्मीनारायण धाकड़, अरविंद डामोर, दिलीप धाकड़, सतीश यादव , शुभम शर्मा, लोकेश चांगल आदि रहे उस्पथित।

आज 16 गावों में भ्रमण करेंगी विकास यात्रा-
नीमच विधानसभा क्षेत्र में 9 फरवरी गुरुवार को विकास यात्रा ग्राम बरुखेडा से प्रारंभ होगी इसे पश्चात ग्राम भोलियावास, कनावटी, चंगेरा, डूंगलावदा, सकराना, घसुंडी बामनी, भरभडिया, नेवड, निपानिया, सेमलीचंद्रावत, मानपुर, सेदरिया, नवलपुरा, मालखेडा पहुंचेगी जहां जनसभा और रात्रि विश्राम रहेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE