BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 8, 2023, 7:19 pm
BIG REPORT : मनासा नगर में विकास यात्रा को मिला अभूतपूर्व जनसमर्थन, विधायक मारू बोले- प्रदेश में 7 लाख से बढ़कर 45 लाख हेक्टेयर हुआ सिंचाई का रकबा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश में सिंचाई का रकबा 7 लाख हेक्टेयर से बढकर आज 45 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है। मनासा में 1208 करोड की मनासा उद्धवहन सिंचाई योजना से किसानों के तक गांधी सागर का पानी पहुंचेगा। वहीं 1409 करोड़ की पेयजल योजना से हर गांव के हर घर तक पीने का शुद्ध पानी मिलेगा। केंद्र सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड बनाकर किसानों को कर्ज मुक्त करने का काम किया सड़क  ग्राम सड़क योजना बनाकर गांव गांव सड़कों का जाल बिछा दिया। यह बात विधायक अनिरूद्ध(माधव) मारू ने बुधवार को मनासा में विकास यात्रा के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कही।  
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. सीमा अजय तिवारी, एसडीएम पवन बारिया, मुकेश डांगी, कैलाश पुरोहित, नप उपाध्यक्ष किशोर जोलानिया, कॉलेज जनभागीदारी समिति अध्यक्ष अश्विन सोनी, आशीष सारडा परसराम वर्मा मंचासीन थे। डॉ. सीमा अजय तिवारी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। विकास का मूल उद्देश्य शासन की योजना का लाभ आप तक पहुँचे। आपकी समस्या सुने ओर उनका निराकरण करें। अजय तिवारी ने कहा  कि मनासा में विकास कार्यो की श्रृंखला भी अनवरत जारी रहेगी।  मुकेश डांगी ने कहा मनासा में विधायक माधव मारु का कार्यकाल में जो विकास हुआ है वह सराहनीय है।कार्यक्रम का संचालन पंकज पोरवाल और आभार नगर परिषद उपाध्यक्ष किशोर जोलानिया में व्यक्त किया। इस अवसर पर सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ, अन्य अधिकारी जनप्रतिनिधि गण पार्षद गण गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित थे।
लाभाविंतों को स्वीकृति पत्र सौंपें-मनासा में प्रधानमंत्री आवास योजना में अब तक 965 आवास की स्वीकृति मिली है। इनके लिए करोड 24 करोड की राशि स्वीकृत हुई है। इनमें से 17 करोड की राशि वितरीत की जा चुकी हैं। 635 आवास बनकर तैयार हो गए है करीब 126 आवास का कार्य चल रहा हैं। कार्यक्रम में आवास योजना के लाभाविंत को स्वीकृति पत्र सौंपे। स्वरोजगार योजना के अंतर्गत लाभाविंतों को भी स्वीकृति पत्र सौंपे। साथ ही अन्य योजना के लाभाविंत को भी लाभ प्रदान किया गया।
’194.9 लाख लोकार्पण एवं 101.08 लाख के विकास कार्यो का भूमिपूजन-विकास यात्रा के माध्यम से विधायक मारू ने मनासा नगर में 194.9 लाख के कार्य का लोकार्पण एवं 101.08 लाख के विकास कार्यो का भूमिपूजन  किया।’रामपुरा नाका से शुरू हुई यात्रा मनासा में रामपुरा नाका से विकास यात्रा का शुभारंभ हुआ। विधायक मारू ने सिर पर कलश उठाएं मातृ शक्ति को हरी झंडी दिखाई और यात्रा शुरू हुई। यहां से यात्रा सिलावटी गली, हरिजन बस्ती, भाटखेड़ी नाका, बिद्री विशाल मंदिर, मुख्य बाजार, अल्हेड गेट, सरकारी अस्पताल, कोर्ट एरिया होते हुए कारगील चैक पहुंची।  यहां जनसभा के साथ यात्रा का समापन हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE