नीमच। विद्युत विभाग के कार्यपालन यंत्री बृजेश यादव के मार्गदर्शन में नीमच शहर वितरण केंद्र के अंतर्गत दिनांक 08 फरवरी को विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
नीमच शहर के सहायक यंत्री महीप सोनी ने बताया कि शहर में विभिन्न श्रेणियों के विद्युत कनेक्शनों को चेक किया गया। इस हेतु 3 टीमों का गठन किया गया। प्रत्येक टीम में चार अधिकारी एवं कर्मचारी थे। दिनांक 08 फरवरी को कुल 47 कनेक्शन को चेक किया गया। जिनमें से 7 विद्युत कनेक्शनों में चेकिंग के दौरान विद्युत चोरी मिली जहां नियम अनुसार ऑनलाइन मौका पंचनामे में बनाए गए। आगामी दिनों में भी इसी प्रकार से विशेष अभियान चलाकर नीमच शहर के अंतर्गत विद्युत चेकिंग का कार्य किया जाएगा।