रतनगढ़। मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री क्षेत्र के विधायक ओम प्रकाश सकलेचा आज दिनांक 09 फरवरी को रतनगढ़ वासियों को तीन करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमि पूजन कर विकास कार्यों की सौगात देंगे।
नगर परिषद रतनगढ़ के अध्यक्ष सुगना बाई कचरूलाल गुर्जर ने बताया कि आज दिनांक 9 फरवरी को क्षेत्र के विधायक और मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा के मुख्य आतिथ्य में आज दोपहर 1.30 बजे विकास यात्रा निकाली जाएगी। विकास यात्रा डाक बंगला चौराहे से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गो से निकलेगी। जहां पर रतनगढ़ के सभी समाज जनों द्वारा एवं विभिन्न मित्र मंडलों द्वारा अपने लाडले नेता कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा का स्वागत अभिनंदन किया जाएगा। विकास यात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए पुराना बस स्टैंड सब्जी मंडी प्रांगण स्थित राधाकृष्ण मंदिर पहुंचेगी। जहां पर एक विशाल आमसभा का आयोजन होगा। गुर्जर ने सभी नगर वासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।